भरतपुर न्यूज़   दीपा सिंह ने सेवर पंचायत समिति प्रधान का चार्ज सम्हाला। एसडीएम राजीव शर्मा ने दिलाई प्रधान पद की शपथ। प्रधान दीपा सिंह ने पंचायत समिति के विकास कार्यों

Featured Image

को प्राथमिकता से पूरा करने की कही बात।   एंकर भरतपुर में भाजपा की नव निर्वाचित प्रधान दीपा सिंह ने आज प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया। एस डी एम राजीव शर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक जगत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों ने पंचायत समिति सेवर के कार्यालय पहुंच कर प्रधान दीपा सिंह को शुभ कामनाएं दी। प्रधान पद का चार्ज लेने के बाद दीपा सिंह ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का उन्हें इस जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। पंचायत समिति के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सके इस और कार्य किया जाएगा।