भरतपुर, 22 जुलाई । जिले में आगामी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जिला एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें मतदाता सूची से शुरू होती हैं और यदि यह त्रुटिरहित, अद्यतन और सत्यापित होगी तो चुनाव प्रक्रिया स्वतः ही निष्पक्ष और सुदृढ़ होगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के हर बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा जिससे किसी भी अपात्र दोहराए गए या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकें और नए पात्र मतदाताओं को समय पर जोड़ा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे समयबद्ध रूप से ऐसे बीएलए-2 नियुक्त करें जो स्थानीय क्षेत्र से हो क्षेत्र की जानकारी रखता हो और कार्य के प्रति गंभीर एवं सक्रिय हो। उन्होंने कहा कि ष्बीएलए-2 की भूमिका पुनरीक्षण प्रक्रिया की रीढ़ है। यदि बीएलए-2 सक्षम और जिम्मेदार होंगे तो मतदाता सूची की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में उन्होंने बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु आवश्यक प्रपत्रों के उपयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एवं 1200 से अधिक मतदाताओ वाले मतदान केन्द्र जिनका पुनर्गठन एवं विभाजन की जानकारी प्रदान की । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त बीएलओ संबधी निर्देष द्वारा अभियान के दौरान 1-01-2002 की वोटर लिस्ट को आधार माना जायेगा इसके बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। मतदाता सूची में प्रारूप प्रकाशन के बाद ईआरओ के निर्णय के विरूद्व किसे अपील करनी है उसकी जानकारी प्रदान की गयी एवं मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र को भर सकता है इन सभी बिन्दुओ को विस्तार पूर्वक बताया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समय पर अपने बीएलए-2 की सूचियाँ निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, प्रषिक्षु आईएएस भानू शर्मा, गिरधारी गुप्त, वीरेन्द्र सिंह,कैलाशबाबू गौतम, जितेन्द्र कुम्भज, मुकेश सिंघल,निर्लेप मिश्रा, योगेश सिंघल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
भरतपुर, 22 जुलाई । जिले में आगामी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी
एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जिला एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें मतदाता सूची से शुरू होती हैं और यदि यह त्रुटिरहित, अद्यतन और सत्यापित होगी तो चुनाव प्रक्रिया स्वतः ही निष्पक्ष
और सुदृढ़ होगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के हर बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा जिससे किसी भी
अपात्र दोहराए गए या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकें और नए पात्र मतदाताओं को समय पर जोड़ा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से
आग्रह किया कि वे समयबद्ध रूप से ऐसे बीएलए-2 नियुक्त करें जो स्थानीय क्षेत्र से हो क्षेत्र की जानकारी रखता हो और कार्य के प्रति गंभीर एवं सक्रिय हो।
उन्होंने कहा कि ष्बीएलए-2 की भूमिका पुनरीक्षण प्रक्रिया की रीढ़ है। यदि बीएलए-2 सक्षम और जिम्मेदार होंगे तो मतदाता सूची की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता
सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में उन्होंने बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की नियुक्ति प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु आवश्यक प्रपत्रों के उपयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एवं
1200 से अधिक मतदाताओ वाले मतदान केन्द्र जिनका पुनर्गठन एवं विभाजन की जानकारी प्रदान की । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त बीएलओ संबधी निर्देष द्वारा
अभियान के दौरान 1-01-2002 की वोटर लिस्ट को आधार माना जायेगा इसके बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। मतदाता
सूची में प्रारूप प्रकाशन के बाद ईआरओ के निर्णय के विरूद्व किसे अपील करनी है उसकी जानकारी प्रदान की गयी एवं मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र को भर सकता है इन
सभी बिन्दुओ को विस्तार पूर्वक बताया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समय पर अपने बीएलए-2 की सूचियाँ निर्वाचन कार्यालय
में उपलब्ध कराएं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, प्रषिक्षु आईएएस भानू शर्मा, गिरधारी गुप्त, वीरेन्द्र सिंह,कैलाशबाबू गौतम, जितेन्द्र कुम्भज, मुकेश
सिंघल,निर्लेप मिश्रा, योगेश सिंघल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे