एडीएम सिटी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र और जनता क्लीनिक का किया आकस्मिक निरीक्षण
20/11/202512:40 AMTotal Views: 10979
एडीएम सिटी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र और जनता क्लीनिक का किया आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर, 19 नवम्बर। भरतपुर शहर के आनन्द नगर स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा रणजीत नगर स्थित जनता क्लीनिक का बुधवार को अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने आकस्मिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। मौसमी बीमारियों के मद्देनज़र आमजन को समय पर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, मेडिकल वेस्ट के निर्धारित कचरा पात्रों के निस्तारण जैसी व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने पाया कि शौचालयों की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं है, जिस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पीएचसी प्रभारी को शौचालयों की नियमित एवं विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं क्लीनिक में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ मृदुभाषी व्यवहार रखते हुए प्राथमिकता से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों का दैनिक रिकॉर्ड रजिस्टर में सुव्यवस्थित रूप से संधारित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
एडीएम सिटी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र और जनता क्लीनिक का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
एडीएम सिटी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र और जनता क्लीनिक का किया आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर, 19 नवम्बर। भरतपुर शहर के आनन्द नगर स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा रणजीत नगर स्थित जनता क्लीनिक का बुधवार को अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने
आकस्मिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। मौसमी बीमारियों के मद्देनज़र आमजन को समय पर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं
उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों की उपलब्धता एवं भंडारण व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, मेडिकल वेस्ट के निर्धारित कचरा
पात्रों के निस्तारण जैसी व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने पाया कि शौचालयों की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं है, जिस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पीएचसी प्रभारी
को शौचालयों की नियमित एवं विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं क्लीनिक में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ मृदुभाषी
व्यवहार रखते हुए प्राथमिकता से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण
में यह भी पाया गया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों का दैनिक रिकॉर्ड रजिस्टर में सुव्यवस्थित रूप से संधारित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
---00---