सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
18/12/20259:25 PMTotal Views: 24366
भरतपुर। राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना से जवाहर नगर जाने वाली
सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना घना गेट के सामने हुई, जहां ट्रॉली सड़क के कमजोर हिस्से में फंस गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और ट्रैफिक को व्यवस्थित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क PWD द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। कमजोर निर्माण के कारण इस सड़क पर पहले भी छोटे हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा, सड़क पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या भी सामने आई है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जलदाय विभाग अब तक लीकेज ठीक नहीं कर पाया है, जिससे सड़क और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से सड़क से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने और दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भरतपुर। राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना से जवाहर नगर जाने वाली
सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना घना गेट के सामने हुई, जहां
ट्रॉली सड़क के कमजोर हिस्से में फंस गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और ट्रैफिक को व्यवस्थित किया। स्थानीय
लोगों का कहना है कि यह सड़क PWD द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं।
कमजोर निर्माण के कारण इस सड़क पर पहले भी छोटे हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा, सड़क पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या भी सामने आई है, जिससे हजारों लीटर पानी
बर्बाद हो रहा है। जलदाय विभाग अब तक लीकेज ठीक नहीं कर पाया है, जिससे सड़क और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन
की मदद से सड़क से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने और दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।