ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण भरतपुर, 23 जनवरी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित ग्रामोत्थान शिविर के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गिरदावर सर्किल बहनेरा में शुक्रवार को सेवर के ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाई गई विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर फीड़बैक लिया। उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

Featured Image

जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा ग्रामोत्थान शिविरों की सार्थकता के लिए ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों को कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक संबलता प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्रजन शिविर से निराश होकर नहीं लौटे। शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 10, पाईपलाईन के 15, फॉर्मपौंड के 15, सोलर पम्प के लिए 2 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड के 19 आवेदन प्राप्त हुए एवं मुख्यमंत्री मंगला पशुयोजना के तहत 262 प्रमाण पत्र, स्वामित्व के 335 कार्ड वितरण किए, पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत 11 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। शिविर मंे कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, जल संसाधन, उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के कुल 1665 पात्रजनों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भरतपुर उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, एवं विकास अधिकारी विनयमित्र सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।