*राज सखी भरतपुर मेले के अन्तर्गत* *“सखी संवाद - प्रशासन के साथ” कार्यक्रम आज* भरतपुर, 23 जनवरी। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (राजीविका) द्वारा आयोजित राज सखी भरतपुर मेला 2026 के अंतर्गत “सखी संवाद - प्रशासन के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 24

Featured Image

जनवरी शनिवार को सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वप्रिय शास्त्री पार्क, भरतपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं राज सखियों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, सरकारी योजनाओं के लाभ, रोजगार एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला राजीविका प्रबंधक भारती भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, संयुक्त निदेशक, आयकर विभाग, जयपुर आई आर एस फराह हुसैन , आयुक्त, श्रम विभाग आई ए एस पूजा पार्थ तथा भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की सहभागिता रहेगी। सभी वक्ता राज सखियों एवं महिला समूहों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा उनके प्रश्नों का समाधान करेंगे। ---00---