भरतपुर स्थापना महोत्सव का भव्य समापन, स्वाभिमान मार्च से गूंजा शहर 293वें भरतपुर स्थापना महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजावट कर स्वच्छता, एकता और

Featured Image

सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया गया। स्थापना महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्वाभिमान मार्च हीरादास सर्किल से प्रारंभ होकर लक्ष्मण मंदिर, राजकीय संग्रहालय एवं मल्टी परपज स्कूल होते हुए महाराजा सूरजमल स्मारक यातायात चौराहे पर संपन्न हुआ। रैली में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाराजा सूरजमल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर की गौरवशाली परंपरा को नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभावना और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करते हैं। उन्होंने भरतपुर के इतिहास, त्याग और स्वाभिमान की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. चतुर्वेदी ने भजनलाल शर्मा सरकार की जनहितैषी बजट नीतियों और “राइजिंग राजस्थान” पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। समारोह में जिला कलक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, लोहागढ़ विकास परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।