राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में युवा शक्ति समारोह आयोजित* *जिले के नव नियुक्त कार्मिकों एवं युवाओं में सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
भरतपुर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में जिला स्तरीय युवा शक्ति समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में जयपुर में आयोजित समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों युवाओं ने भाग लेकर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वर्चुअल समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि गण, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 9,430 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 403 युवाओं को 11.45 करोड़ के ऋण प्रदान किए गए। इसके साथ ही 485 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया। राजस्थान युवा शक्ति दिवस के जरिए सरकार ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें सशक्त बनाना ही विकसित राजस्थान की सबसे बड़ी कुंजी है।
*युवा ही राजस्थान की सबसे बड़ी ताकतः मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का भविष्य युवाओं के हाथों में है और राज्य सरकार उनकी क्षमता को निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। युवा शक्ति को सही दिशा और अवसर मिल जाए, तो राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हाने से कोइ नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नई तकनीकों को अपनाएं और अपने हुनर को पहचानकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में विकास कार्यों के जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाना है।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में युवा शक्ति समारोह आयोजित* *जिले के नव नियुक्त कार्मिकों एवं युवाओं में सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में युवा शक्ति समारोह आयोजित*
*जिले के नव नियुक्त कार्मिकों एवं युवाओं में सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण*
भरतपुर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में जिला स्तरीय युवा शक्ति समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में जयपुर में आयोजित समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों युवाओं ने भाग लेकर
प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वर्चुअल समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन
घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि गण, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित
रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 9,430 युवाओं को कौशल
प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 403 युवाओं को 11.45 करोड़ के ऋण प्रदान किए गए। इसके साथ ही 485 करोड़ के विकास
कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया। राजस्थान युवा शक्ति दिवस के जरिए सरकार ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और
उन्हें सशक्त बनाना ही विकसित राजस्थान की सबसे बड़ी कुंजी है।
*युवा ही राजस्थान की सबसे बड़ी ताकतः मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का भविष्य युवाओं के हाथों में है और राज्य सरकार उनकी क्षमता को निखारने के लिए निरंतर
प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। युवा शक्ति को सही दिशा और अवसर मिल जाए, तो
राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हाने से कोइ नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा
देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नई तकनीकों को अपनाएं और अपने हुनर को पहचानकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में विकास कार्यों के
जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी
सक्षम बनाना है।
---00---