सामुदायिक सेवा व आपदा प्रबंधन में स्काउट-गाइड की अहम भूमिका- दलवीर सिंह* *प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
भरतपुर, 28 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय, भरतपुर पर आयोजित प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (स्कूल) शिक्षा दलवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड संगठन सामुदायिक सेवा, समाज सेवा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अनुशासित दल के रूप में स्काउट-गाइड गतिविधियों का संचालन आवश्यक है। उन्होंने स्काउट-गाइड के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, पॉलीथिन उन्मूलन एवं विद्यालय विकास जैसी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में भरतपुर संभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय साहसिक शिविरों, जंबूरी, गोल्डन जुबली गतिविधियों तथा वयस्क लीडर प्रशिक्षण में भरतपुर ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
सहायक जिला कमिश्नर एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों को आत्मसात करते हुए युवाओं को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में स्काउट-गाइड की भूमिका सराहनीय है।
कार्यक्रम में सी.ओ. (गाइड) कल्पना शर्मा एवं सी.ओ. (स्काउट) देवेंद्र कुमार मीणा ने प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ स्काउट यूनिट लीडर बेसिक कोर्स एवं गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर लीडर ट्रेनर (स्काउट) यादराम, सुनीता सेन, ट्रेनिंग काउंसलर श्री साहब सिंह, फूलवती मीणा, पूरन सिंह, पुरुषोत्तम, अजय सैनी, अजय यादव, यशोदा एवं प्रिया दीक्षित ने स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से जीवन दर्शन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
सामुदायिक सेवा व आपदा प्रबंधन में स्काउट-गाइड की अहम भूमिका- दलवीर सिंह* *प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*सामुदायिक सेवा व आपदा प्रबंधन में स्काउट-गाइड की अहम भूमिका- दलवीर सिंह*
*प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*
भरतपुर, 28 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय, भरतपुर पर आयोजित प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर स्काउट-गाइड
प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (स्कूल) शिक्षा दलवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड संगठन सामुदायिक सेवा, समाज सेवा एवं आपदा प्रबंधन के
क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अनुशासित दल के रूप में स्काउट-गाइड गतिविधियों का संचालन आवश्यक है। उन्होंने
स्काउट-गाइड के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, पॉलीथिन उन्मूलन एवं विद्यालय विकास जैसी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में भरतपुर संभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया
कि राष्ट्रीय साहसिक शिविरों, जंबूरी, गोल्डन जुबली गतिविधियों तथा वयस्क लीडर प्रशिक्षण में भरतपुर ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
सहायक जिला कमिश्नर एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों को आत्मसात करते हुए युवाओं को अग्रणी
भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में स्काउट-गाइड की भूमिका सराहनीय है।
कार्यक्रम में सी.ओ. (गाइड) कल्पना शर्मा एवं सी.ओ. (स्काउट) देवेंद्र कुमार मीणा ने प्रेसिडेंट अवॉर्ड एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ स्काउट
यूनिट लीडर बेसिक कोर्स एवं गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर लीडर ट्रेनर (स्काउट) यादराम, सुनीता सेन, ट्रेनिंग काउंसलर श्री साहब सिंह, फूलवती मीणा, पूरन सिंह, पुरुषोत्तम, अजय सैनी, अजय यादव, यशोदा एवं
प्रिया दीक्षित ने स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से जीवन दर्शन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
---00---