19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन आयोजित*
07/04/20267:44 AMTotal Views: 17518
*19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन आयोजित*
भरतपुर, 06 अप्रैल। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय भरतपुर द्वारा 19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में करीब 350 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा में तैनात रहते हैं, उनके त्याग और समर्पण की बदौलत ही हम सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है बल्कि समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
उप मंडल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार मीना ने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, बल्कि राष्ट्रहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन ने सभी को प्रभावित किया। आयोजकों ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला एक सफल प्रयास बताया।
—0
0—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन आयोजित*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन आयोजित*
भरतपुर, 06 अप्रैल। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय भरतपुर द्वारा 19 स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में सैनिकों को समर्पित एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया।
देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में करीब 350 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की
भावना को जागृत करना रहा। प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उन्होंने
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा में तैनात रहते हैं, उनके त्याग और समर्पण की बदौलत ही हम सुरक्षित जीवन
जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है बल्कि समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान की
भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
उप मंडल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार मीना ने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, बल्कि राष्ट्रहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें
और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन ने सभी को प्रभावित किया।
आयोजकों ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला एक सफल प्रयास बताया।
---0
0---