नेतराम की खेती को मिलेगी अब नई दिशा भरतपुर, 08 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन

Featured Image

ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को वैर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जहाज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में नेतराम पुत्र बुद्धराम निवासी ग्राम जहाज, ग्राम पंचायत जहाज ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में जानकारी ली। उनकी प्रेरणा से नेतराम ने ई-मित्र के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में ऑनलाइन आवेदन किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान नेतराम का कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत किया गया। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत नेतराम को कृषि विभाग से 10 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे नेतराम अपने खेत के लिए वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना शुरू कर सकेगा। जैविक खाद का उपयोग खेती को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त करने की दिशा में कदम होगा। खेती में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती से फसल की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी। लाभार्थी नेतराम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। ---00---