*ओमप्रकाश को मिला स्वामित्व योजना में पट्टा* भरतपुर, 09 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत इकरन में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा

Featured Image

रही है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी ओमप्रकाश पुत्र हुकमसिंह निवासी चारलीगंज ग्राम पंचायत इकरन को भूमि का पट्टा वितरित किया गया। ग्राम पंचायत इकरन निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि लंबे समय से बैंक से ऋण लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इकरन में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में पट्टे के लिए उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से ओमप्रकाश के पट्टा आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। प्रशासन द्वारा शिविर में ओमप्रकाश को मौके पर स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त कर ओमप्रकाश के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थी ओमप्रकाश को अब पट्टा मिलने से उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। इससे वे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर सकेगें। लाभार्थी ओमप्रकाश ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। लाभार्थी ने कहा कि जब योजनाएं सही तरीके से धरातल पर लागू होती हैं, तो वे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में प्रभावी साबित होती हैं। ---00---