महिला सेवा इकाई का 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर शिविर शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्ष
10/05/20267:26 PMTotal Views: 20300
महिला सेवा इकाई का 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर शिविर शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण
भरतपुर, 10 मई। शहर के रणजीत नगर स्थित स्वास्थ्य मंदिर परिसर में महिला सेवा इकाई द्वारा 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने मुख्य अतिथि ब्यूटीशियन अंजू सिंघल, मॉम्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुनीता कुलश्रेष्ठ तथा स्वर्णकार समाज की अध्यक्ष अंजना सोनी के नेतृत्व में किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है।
महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने बताया कि यह शिविर 7 जून तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। शिविर में 30 से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं भाग ले रही हैं, जिन्हें ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी ब्यूटीशियन पिंकी जांगिड़ द्वारा किया जा रहा है।
ब्यूटीशियन पिंकी जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक ब्यूटी पार्लर कोर्स के दौरान छात्राओं को दुल्हन एवं दूल्हे का मेकअप, आइब्रो, थ्रेडिंग, हेयर कटिंग, स्किन केयर सहित कई आधुनिक ब्यूटी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला सेवा इकाई की ममता सिंघल, शकुन सोनी तथा स्वास्थ्य मंदिर से संदीप श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि जो छात्राएं इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना चाहती हैं, वे स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर पहुंचकर अपना आवेदन पत्र भर सकती हैं। शिविर को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
महिला सेवा इकाई का 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर शिविर शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्ष
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
महिला सेवा इकाई का 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर शिविर शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण
भरतपुर, 10 मई। शहर के रणजीत नगर स्थित स्वास्थ्य मंदिर परिसर में महिला सेवा इकाई द्वारा 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया
गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने मुख्य अतिथि ब्यूटीशियन अंजू सिंघल, मॉम्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुनीता कुलश्रेष्ठ
तथा स्वर्णकार समाज की अध्यक्ष अंजना सोनी के नेतृत्व में किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए
प्रशिक्षित करना है।
महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने बताया कि यह शिविर 7 जून तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। शिविर में 30 से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं भाग ले रही हैं,
जिन्हें ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी ब्यूटीशियन पिंकी जांगिड़ द्वारा किया जा रहा है।
ब्यूटीशियन पिंकी जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक ब्यूटी पार्लर कोर्स के दौरान छात्राओं को दुल्हन एवं दूल्हे का मेकअप, आइब्रो, थ्रेडिंग, हेयर
कटिंग, स्किन केयर सहित कई आधुनिक ब्यूटी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का
प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला सेवा इकाई की ममता सिंघल, शकुन सोनी तथा स्वास्थ्य मंदिर से संदीप श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि जो छात्राएं इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना चाहती हैं, वे स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर पहुंचकर अपना आवेदन पत्र भर सकती हैं। शिविर को
लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।