भोमपाल सिंह को मिला 10 हजार रुपये का अनुदान, खेती को मिलेगी नई दिशा*
10/05/20269:16 PMTotal Views: 20302
*भोमपाल सिंह को मिला 10 हजार रुपये का अनुदान, खेती को मिलेगी नई दिशा*
भरतपुर, 10 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत निठारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में भोमपाल सिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी ग्राम खानखेडा ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में जानकारी ली। उनकी प्रेरणा से भोमपाल सिंह ने ई-मित्र के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में ऑनलाइन आवेदन किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान भोमपाल सिंह का कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत किया गया। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत भोमपाल सिंह को कृषि विभाग से 10 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे भोमपाल सिंह अपने खेत के लिए वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना शुरू कर सकेगा। जैविक खाद का उपयोग खेती को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त करने की दिशा में कदम होगा। खेती में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती से फसल की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी। लाभार्थी भोमपाल सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भोमपाल सिंह को मिला 10 हजार रुपये का अनुदान, खेती को मिलेगी नई दिशा*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*भोमपाल सिंह को मिला 10 हजार रुपये का अनुदान, खेती को मिलेगी नई दिशा*
भरतपुर, 10 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन
ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत निठारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की
प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में भोमपाल सिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी ग्राम खानखेडा ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में जानकारी ली। उनकी प्रेरणा से भोमपाल सिंह ने ई-मित्र के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में ऑनलाइन आवेदन
किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान भोमपाल सिंह का कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत किया गया। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत
भोमपाल सिंह को कृषि विभाग से 10 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे भोमपाल सिंह अपने खेत के लिए वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना शुरू कर सकेगा। जैविक खाद का
उपयोग खेती को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त करने की दिशा में कदम होगा। खेती में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती से फसल की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही
रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी। लाभार्थी भोमपाल सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से आभार
व्यक्त किया।
---00---