जाट आरक्षण पर भाजपा का बड़ा बयानΥ भरतपुर। जाट आरक्षण को लेकर चल रहे प्रकरण के बीच भाजपा के जिला प्रवक्ता ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और चरणबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में सरकार ने इस संबंध में कमेटी का गठन किया है तथा उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया गया है।

Featured Image

जिला प्रवक्ता शेर सिंह धरसौनी ने कहा कि सरकार जाट समाज की मांगों के प्रति संवेदनशील है और आरक्षण के मुद्दे का समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार कानूनी और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जाट समाज को आरक्षण दिलाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा ने कहा कि इस विषय पर सकारात्मक पहल जारी है और सरकार समाज के प्रतिनिधियों से संवाद बनाए हुए है। उन्होंने जाट समाज से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी भावनाओं और मांगों को पूरी गंभीरता से देख रही है। जाट आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति में जारी चर्चाओं के बीच भाजपा का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।