शहरी सेवा शिविर–2026 में आमजन को मिली त्वरित राहत* *भरतपुर विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
शहरी सेवा शिविर–2026 में आमजन को मिली त्वरित राहत* *भरतपुर विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण*
27/06/20266:15 AMTotal Views: 23980
*शहरी सेवा शिविर–2026 में आमजन को मिली त्वरित राहत*
*भरतपुर विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण*
भरतपुर, 25 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भरतपुर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर–2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। शिविर में प्राप्त विभिन्न परिवादों एवं समस्याओं के समाधान के लिए भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं छूटों का लाभ समय पर मिल सके।
शिविर के दौरान विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए प्राधिकरण द्वारा विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के कुल 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान स्वीकृत किए गए। इनमें श्रीनगर कॉलोनी (खसरा संख्या 01-23) के 23 भूखण्ड, विष्णु नगर पार्ट प्लान के 9 भूखण्ड, विष्णु नगर फेज-2 के 64 भूखण्ड तथा गिरीश बिहार कॉलोनी के 245 भूखण्ड शामिल हैं। इन स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा अधिकाधिक पात्र नागरिकों को पट्टे जारी किए जा सकेंगे।
शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राधिकरण ने विभिन्न लंबित मामलों का समाधान करते हुए 6 पट्टे जारी किए, 7 नामांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए, 1 पुनः जारी पट्टा तथा 2 भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी कीं। इस प्रकार कुल 16 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई।
बीडीए आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे शिविर न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से भरतपुर विकास प्राधिकरण आमजन को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी प्रशासन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, जिससे नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं का सामना न करना पड़े और उन्हें समयबद्ध राहत मिल सके।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
शहरी सेवा शिविर–2026 में आमजन को मिली त्वरित राहत* *भरतपुर विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*शहरी सेवा शिविर–2026 में आमजन को मिली त्वरित राहत*
*भरतपुर विकास प्राधिकरण ने स्वीकृत किए 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान, 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण*
भरतपुर, 25 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भरतपुर विकास
प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर–2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। शिविर में प्राप्त विभिन्न परिवादों एवं समस्याओं के समाधान के लिए
भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को राज्य सरकार
द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं छूटों का लाभ समय पर मिल सके।
शिविर के दौरान विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए प्राधिकरण द्वारा विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के कुल 341 भूखण्डों के ले-आउट प्लान स्वीकृत किए गए। इनमें
श्रीनगर कॉलोनी (खसरा संख्या 01-23) के 23 भूखण्ड, विष्णु नगर पार्ट प्लान के 9 भूखण्ड, विष्णु नगर फेज-2 के 64 भूखण्ड तथा गिरीश बिहार कॉलोनी के 245 भूखण्ड शामिल हैं। इन
स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा अधिकाधिक पात्र नागरिकों को पट्टे जारी किए जा सकेंगे।
शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राधिकरण ने विभिन्न लंबित मामलों का समाधान करते हुए 6 पट्टे जारी किए, 7
नामांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए, 1 पुनः जारी पट्टा तथा 2 भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी कीं। इस प्रकार कुल 16 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर नागरिकों
को तत्काल राहत प्रदान की गई।
बीडीए आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे
शिविर न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
हैं। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से भरतपुर विकास प्राधिकरण आमजन को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी प्रशासन उपलब्ध कराने की दिशा में
निरंतर प्रयासरत है, जिससे नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं का सामना न करना पड़े और उन्हें समयबद्ध राहत मिल सके।