हलैना (भरतपुर) भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2025 के बजट में
27/06/2026 12:54 PM Total Views: 23952

हलैना (भरतपुर) भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2025 के बजट में
भरतपुर संभाग में सैनिक कन्या विद्यालय की घोषणा की गई थी और जिसके निर्माण केलिए 20 करोड रुपए राशि स्वीकृत हुई,ये सैनिक कन्या विद्यालय कस्बा हलेना से करीब 3 किलोमीटर दूर गांव खेड़ली गुर्जर निकट बन रहा है,। भवन के निर्माण कार्य जारी हो जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।सैनिक कन्या विद्यालय के निर्माण कार्य का पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदर सिंह जाट और जिला परिषद सदस्य परमसुख कोली भाजपा ग्रामीण मंडल भुसावल के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौधरी आदि ने निरीक्षण किया। सांसद रामस्वरूप कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरतपुर संभाग के कस्बा हलेना के निकट सैनिक कन्या विद्यालय तथा राजस्थान सरकार के द्वारा स्पोर्ट्स विद्यालय स्वीकृत कर क्षेत्र के विकास में ईद का चांद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो कहती है वह करती है क्षेत्र का विकास करने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं बढ़ती और ना ही जातिवाद को बढ़ावा देती है
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हलैना (भरतपुर) भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2025 के बजट में
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





