भरतपुर शहर के मथुरागेट थाना क्षेत्र स्थित सारस चौराहे के पास एक टूरिस्ट गेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में शहर पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के सहायक संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में शामिल आठ महिलाओं और एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया गया। नाबालिग को सुरक्षा के लिए नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से अवैध शराब भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया। सौदा तय होते ही टीम ने दबिश देकर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, आबकारी अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मुख्य सरगना सहित एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भरतपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़: टूरिस्ट गेस्ट हाउस पर पुलिस की बड़ी रेड, 2 गिरफ्तार
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भरतपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़: टूरिस्ट गेस्ट हाउस पर पुलिस की बड़ी रेड, 2 गिरफ्तार
भरतपुर शहर के मथुरागेट थाना क्षेत्र स्थित सारस चौराहे के पास एक टूरिस्ट गेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में शहर पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के सहायक संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में शामिल आठ महिलाओं और एक नाबालिग लड़की को
दस्तयाब किया गया। नाबालिग को सुरक्षा के लिए नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से अवैध शराब भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया। सौदा तय होते ही टीम ने दबिश देकर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस
मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, आबकारी अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मुख्य सरगना सहित एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।