*स्वामित्व योजना के तहत रामवीर सिंह को मिला पट्टा*
भरतपुर, 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत गगवाना में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी रामवीर सिंह पुत्र कालूराम के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत गगवाना निवासी रामवीर ने बताया कि उसके पास स्वामित्व पट्टा नही होने के कारण बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती थी, क्योंकि बैंक द्वारा भूमि के पट्टे की आवश्यकता बताई जाती थी। लाभार्थी ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजित शिविर में अपनी समस्या उपखंड अधिकारी सचिन यादव को बताई। उपखण्ड अधिकारी ने रामवीर के स्वामित्व पट्टे की समस्या के मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। लाभार्थी के समस्त दस्तावेजों की पूर्ति करते हुए स्वामित्व योजना के तहत आवेदन करवाया गया। प्रशासन द्वारा मौके पर ही लाभार्थी रामवीर सिंह को स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। रामवीर सिंह ने बताया अब पट्टा मिलने के बाद वे आसानी से बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी। पट्टा प्राप्त होने पर रामवीर सिंह के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
रामवीर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*स्वामित्व योजना के तहत रामवीर सिंह को मिला पट्टा*
भरतपुर, 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत गगवाना में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी
रामवीर सिंह पुत्र कालूराम के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की
जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत गगवाना निवासी रामवीर ने बताया कि उसके पास स्वामित्व पट्टा नही होने के कारण बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती थी, क्योंकि बैंक द्वारा भूमि के
पट्टे की आवश्यकता बताई जाती थी। लाभार्थी ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजित शिविर में अपनी समस्या उपखंड अधिकारी सचिन यादव को
बताई। उपखण्ड अधिकारी ने रामवीर के स्वामित्व पट्टे की समस्या के मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। लाभार्थी के समस्त
दस्तावेजों की पूर्ति करते हुए स्वामित्व योजना के तहत आवेदन करवाया गया। प्रशासन द्वारा मौके पर ही लाभार्थी रामवीर सिंह को स्वामित्व पट्टा सौंपा गया।
रामवीर सिंह ने बताया अब पट्टा मिलने के बाद वे आसानी से बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता
मिलेगी। पट्टा प्राप्त होने पर रामवीर सिंह के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
रामवीर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ
पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।
---00---