ग्रामीणों को सुरक्षित जल, आत्मनिर्भर व वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए – गुप्ता
भरतपुर, 6 जुलाई। विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी द्वारा ग्राम हथौड़ी(वैर) की ऐतिहासिक बावड़ी परिसर में कदंब के पौधों का रोपण एवं ग्रामीण विकास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा जनभागीदारी के माध्यम से सतत एवं समृद्ध ग्रामीण विकास का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच फतेह सिंह, समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी के स्टेट हेड पुनीत गुप्ता, अभियंता मनीष, कन्हैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ऐतिहासिक बावड़ी परिसर में कदंब के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि विश्व ग्रामीण विकास दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि गांवों को जल-सुरक्षित, हरित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कदंब भारतीय संस्कृति, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक वृक्ष है। ऐतिहासिक जल संरचनाओं के आसपास ऐसे वृक्षों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इन धरोहरों की गरिमा भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह एवं स्टेट हेड पुनीत गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण विकास का वास्तविक आधार जल संरक्षण, हरित पर्यावरण और जनसहभागिता है। हथौड़ी की ऐतिहासिक बावड़ी हमारी समृद्ध जल परंपरा की धरोहर है। इसके संरक्षण के साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कदंब जैसे छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्षों का रोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए कदंब के पौधों की नियमित देखभाल करने तथा जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
__________________________________
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी ने हथौड़ी की बावड़ी पर किया पौधारोपण
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर
समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी ने हथौड़ी की बावड़ी पर किया पौधारोपण
ग्रामीणों को सुरक्षित जल, आत्मनिर्भर व वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए – गुप्ता
भरतपुर, 6 जुलाई। विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी द्वारा ग्राम हथौड़ी(वैर) की ऐतिहासिक बावड़ी परिसर में कदंब के पौधों
का रोपण एवं ग्रामीण विकास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा
जनभागीदारी के माध्यम से सतत एवं समृद्ध ग्रामीण विकास का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच फतेह सिंह, समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी के स्टेट हेड पुनीत गुप्ता, अभियंता मनीष, कन्हैयालाल सहित अनेक गणमान्य
नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ऐतिहासिक बावड़ी परिसर में कदंब के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसायटी के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि विश्व ग्रामीण विकास दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि गांवों को जल-सुरक्षित, हरित
और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कदंब भारतीय संस्कृति, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक वृक्ष है। ऐतिहासिक जल संरचनाओं के
आसपास ऐसे वृक्षों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इन धरोहरों की गरिमा भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी
आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह एवं स्टेट हेड पुनीत गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण विकास का वास्तविक आधार जल संरक्षण, हरित पर्यावरण और जनसहभागिता है। हथौड़ी की
ऐतिहासिक बावड़ी हमारी समृद्ध जल परंपरा की धरोहर है। इसके संरक्षण के साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कदंब जैसे छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी
वृक्षों का रोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए कदंब के पौधों की नियमित देखभाल करने तथा जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
__________________________________