कुम्हेर, 6 जुलाई। विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर समृद्ध भारत अभियान द्वारा संस्था परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ग्रामीण विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी महेन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण विकास का आधार केवल सड़क, भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित, पोषित और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने समृद्ध भारत अभियान द्वारा पर्यावरण एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित ग्रामों के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। पीपल के पौधे का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में लेखाकार अनिल गर्ग, पोषण अभियान के ब्लॉक समन्वयक डालचन्द, महिला पर्यवेक्षक पूनम चौधरी, रेखा कुमारी, महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक संगीता कलवानिया, कनिष्ठ सहायक मेघा गर्ग, पप्पू शर्मा, सुनील कुमार, मोनू , अवार तथा ग्राम रिठौटी एवं भटावली की साथिनों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर समृद्ध भारत अभियान ने किया पीपल का पौधारोपण
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर समृद्ध भारत अभियान ने किया पीपल का पौधारोपण
कुम्हेर, 6 जुलाई। विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर समृद्ध भारत अभियान द्वारा संस्था परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ग्रामीण
विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प
लिया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी महेन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण विकास का आधार केवल सड़क, भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ,
शिक्षित, पोषित और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर
उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने समृद्ध
भारत अभियान द्वारा पर्यावरण एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण विकास को
नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित ग्रामों के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
पीपल के पौधे का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में लेखाकार अनिल गर्ग, पोषण अभियान के ब्लॉक समन्वयक डालचन्द, महिला पर्यवेक्षक पूनम चौधरी, रेखा कुमारी, महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक
संगीता कलवानिया, कनिष्ठ सहायक मेघा गर्ग, पप्पू शर्मा, सुनील कुमार, मोनू , अवार तथा ग्राम रिठौटी एवं भटावली की साथिनों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित
रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का
संकल्प लिया।