*नाम शुद्धिकरण से साकार हुआ ग्रामीण का हक* भरतपुर, 06 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत हंतरा में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी ओमप्रकाश पुत्र श्रीचंद्र का नाम शुद्धिकरण होने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Featured Image

ग्राम पंचायत हंतरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मेरी जमाबंदी में मेरा नाम गलत रूप से दर्ज था, जिसके कारण मुझे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे विशेष रूप से लाभार्थी को फार्मर आईडी तथा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की प्रक्रिया पूर्ण करने में समस्याओं को सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए लाभार्थी की जमाबंदी में दर्ज गलत नाम को संशोधित कर सही नाम दर्ज कर दिया गया। इस समस्या के समाधान के बाद लाभार्थी को फार्मर आईडी तथा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण मिल सकेगा। सभी राजस्व अभिलेख सही हो गए हैं और मैं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हो गया हूॅं। लाभार्थी ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ---00---