भुसावर के आर्य महिला विद्यापीठ में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन, नए प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
18/07/20267:00 PMTotal Views: 23978
भुसावर के आर्य महिला विद्यापीठ में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन, नए प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे स्थित आर्य महिला विद्यापीठ परिसर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मंत्री अजय अग्रवाल ने की, जबकि उप मंत्री सत्येंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान अभिभावकों ने प्रधानाचार्य निरंजन लाल पांडे के समक्ष विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं रखीं। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय की भावी योजनाओं, शैक्षणिक नवाचारों तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यापीठ परिसर में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अमृत मित्तल, अनिता सिंह, संयज अग्रवाल, डिम्पल मित्तल, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा देना रहा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भुसावर के आर्य महिला विद्यापीठ में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन, नए प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भुसावर के आर्य महिला विद्यापीठ में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन, नए प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे स्थित आर्य महिला विद्यापीठ परिसर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय की शैक्षणिक
गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की
अध्यक्षता संस्था के मंत्री अजय अग्रवाल ने की, जबकि उप मंत्री सत्येंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान अभिभावकों ने प्रधानाचार्य निरंजन लाल पांडे के समक्ष विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं रखीं। प्रधानाचार्य ने
अभिभावकों को विद्यालय की भावी योजनाओं, शैक्षणिक नवाचारों तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और सुझावों पर
सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यापीठ परिसर में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अमृत मित्तल, अनिता सिंह,
संयज अग्रवाल, डिम्पल मित्तल, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सम्मेलन का
उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा देना रहा।