भरतपुर, 27 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय भरतपुर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने सोमवार को उपखंड वैर स्थित बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गृह राज्य मंत्री श्री बेड़म ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग व्यवस्था एवं सभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा, उपखंड अधिकारी सचिन यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लुधावई स्थित हनुमान मन्दिर में पहुंचकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी एवं उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता उपस्थित रहे।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
मुख्यमंत्री के भरतपुर दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में* *गृह राज्य मंत्री और जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*मुख्यमंत्री के भरतपुर दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में*
*गृह राज्य मंत्री और जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
भरतपुर, 27 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय भरतपुर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दौरे की व्यवस्थाओं का
जायजा लेने के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने सोमवार को उपखंड वैर स्थित बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की
समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गृह राज्य मंत्री श्री बेड़म ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग व्यवस्था
एवं सभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के
दौरान सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा, उपखंड अधिकारी सचिन यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की प्रगति से अवगत
कराया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लुधावई स्थित हनुमान मन्दिर में पहुंचकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों के
साथ स्थानीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी एवं उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता
उपस्थित रहे।
---00---