जयपुर में विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर अहम बैठक, समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन
03/08/20263:01 PMTotal Views: 25678
जयपुर में विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर अहम बैठक, समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर डॉ. ऋतु बनावत ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक के दौरान क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं, विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के नवीनीकरण, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा नए विद्युत कनेक्शनों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और तकनीकी खामियों की शिकायतें मिल रही हैं। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के बाद डॉ. ऋतु बनावत ने विश्वास जताया कि विभाग के सकारात्मक सहयोग से विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। इस बैठक को क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा
है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जयपुर में विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर अहम बैठक, समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
जयपुर में विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर अहम बैठक, समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर डॉ. ऋतु बनावत ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा से
महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक के दौरान क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं, विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के नवीनीकरण,
ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा नए विद्युत कनेक्शनों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और तकनीकी खामियों की शिकायतें मिल रही हैं। इन
समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने
का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित
समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के बाद डॉ. ऋतु बनावत ने विश्वास जताया कि विभाग के सकारात्मक सहयोग से विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। इस बैठक को
क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा
है।