पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी पर उठे सवाल! रूक्टा की दो टूक—महाविद्यालय शिक्षकों को पद और वेतनमान के अनुरूप मिले निर्वाचन की जिम्मेदारी – राजस्थान बेधड़क न्यूज
जयपुर, 20 अक्टूबर। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों के बीच राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को निर्वाचन कार्य आवंटित करने का मामला गरमा गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा) ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि सहायक आचार्यों, सह आचार्यों एवं आचार्यों को उनके पद, वेतनमान और सेवा स्थिति के अनुरूप ही चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। संगठन ने इस संबंध में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठाई है।
सवाई माधोपुर, सिरोही और डूंगरपुर में नियुक्तियों पर जताई आपत्ति
रूक्टा के अध्यक्ष प्रो. रघुराज परिहार और महामंत्री प्रो. बनय सिंह के अनुसार, सवाई माधोपुर, सिरोही एवं डूंगरपुर जिलों में राजकीय महाविद्यालयों के सहायक आचार्यों, सह आचार्यों और आचार्यों को रिटर्निंग ऑफिसर (RO) तथा पीओ-1 (PO-1) के रूप में नियुक्त किया गया है। संगठन का कहना है कि निर्वाचन कार्यों में नियुक्ति करते समय अधिकारियों के पद और वेतनमान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का दिया हवाला
रूक्टा ने अपनी मांग के समर्थन में भारत निर्वाचन आयोग के 7 जून 2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया है। संगठन का कहना है कि निर्वाचन कार्यों के आवंटन में निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अलग-अलग जिलों में नियुक्तियों को लेकर एकरूपता बनी रहे।
प्रदेशभर के महाविद्यालय शिक्षकों के लिए समान व्यवस्था की मांग
रूक्टा ने राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक आचार्यों, सह आचार्यों एवं आचार्यों के लिए पद और वेतनमान के अनुरूप निर्वाचन कार्य निर्धारित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या निर्वाचन आयोग रूक्टा की इस मांग पर संज्ञान लेकर प्रदेशभर में एक समान व्यवस्था सुनिश्चित करेगा? आगामी पंचायत चुनावों के बीच इस मांग पर आयोग का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी पर उठे सवाल! रूक्टा की दो टूक—महाविद्यालय शिक्षकों को पद और वेतनमान के अनुरूप मिले निर्वाचन की जिम्मेदारी
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी पर उठे सवाल!
रूक्टा की दो टूक—महाविद्यालय शिक्षकों को पद और वेतनमान के अनुरूप मिले निर्वाचन की जिम्मेदारी
जयपुर, 20 अक्टूबर। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों के बीच राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को निर्वाचन कार्य आवंटित करने का मामला गरमा गया है।
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा) ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि सहायक आचार्यों, सह आचार्यों एवं आचार्यों को उनके पद,
वेतनमान और सेवा स्थिति के अनुरूप ही चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। संगठन ने इस संबंध में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर आवश्यक
दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठाई है।
सवाई माधोपुर, सिरोही और डूंगरपुर में नियुक्तियों पर जताई आपत्ति
रूक्टा के अध्यक्ष प्रो. रघुराज परिहार और महामंत्री प्रो. बनय सिंह के अनुसार, सवाई माधोपुर, सिरोही एवं डूंगरपुर जिलों में राजकीय महाविद्यालयों के सहायक
आचार्यों, सह आचार्यों और आचार्यों को रिटर्निंग ऑफिसर (RO) तथा पीओ-1 (PO-1) के रूप में नियुक्त किया गया है। संगठन का कहना है कि निर्वाचन कार्यों में नियुक्ति
करते समय अधिकारियों के पद और वेतनमान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का दिया हवाला
रूक्टा ने अपनी मांग के समर्थन में भारत निर्वाचन आयोग के 7 जून 2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया है। संगठन का कहना है कि निर्वाचन कार्यों के आवंटन में
निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अलग-अलग जिलों में नियुक्तियों को लेकर एकरूपता बनी रहे।
प्रदेशभर के महाविद्यालय शिक्षकों के लिए समान व्यवस्था की मांग
रूक्टा ने राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक आचार्यों, सह आचार्यों एवं आचार्यों के
लिए पद और वेतनमान के अनुरूप निर्वाचन कार्य निर्धारित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या निर्वाचन आयोग रूक्टा की इस मांग पर संज्ञान लेकर प्रदेशभर में एक समान व्यवस्था सुनिश्चित करेगा? आगामी पंचायत चुनावों के बीच इस
मांग पर आयोग का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।