भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा का सादगी से मनाया जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी भरतपुर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा का 48 वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी से मनाया गया।

Featured Image

जन्मदिन की शुरुआत इष्ट देवों की पूजा अर्चना से की गई । सर्वप्रथम अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूछरी स्थित श्रीनाथ महाराज मंदिर में पहुंचकर अपने इष्ट देव श्री नाथ भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत विधि विधान से मंत्रोचार से पूजा अर्चना की तत्पश्चात मुखारविंद स्थित श्री गिरराज महाराज की पूजा अर्चना की। किसान मोर्चा जिला संयोजक सुरेंद्र सातरूक के कर कमलो से काली की बगीची स्थित गौशाला में गोपूजन कर गायों को चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला मोर्चा जिला संयोजक कविता गोयल के सौजन्य से भाजपा कार्यालय भरतपुर पर जिला अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना हेतु मंत्रोच्चार सहित हवन-पूजन किया गया । उसके बाद भरतपुर जिले के विभिन्न कोने से आए सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया । जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि स्वागत-सत्कार करनेवालौ मै गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, राज परिवार से दीपराज सिंह, डीग कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ,पूर्व सांसद रंजीता कोली एवं रामस्वरूप कोली ,पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह ,गिरधारी तिवारी, भानु प्रताप राजावत, सत्येंद्र गोयल ,धर्म सिंह चौधरी, महंत रामदास सावल दास गढी, रूपेंद्र जधीना, भगत सिंह लोहागढ़,अशोक जघीना, अनामिका चौधरी, द्वारा स्वागत किया गया ।   इनके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी द्वारा उपाध्यक्ष गौरव सरपंच के नेतृत्व में, युवा मोर्चा की टीम द्वारा सौरभ ताखा के नेतृत्व में, बजरंग दल द्वारा शुभम सैथरा के नेतृत्व में, एस. एस.पी परिवार झील का बाडा द्वारा, सीमा प्रहरी कल्याण संस्था भरतपुर द्वारा इंदर सिंह की अध्यक्षता में, सभी मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया जिनमें प्रमुख रूप से चंद्रवीर जघीना, संजीव शर्मा, रोहित उपाध्याय, जीतू फौजदार, प्रकाश भोलू सुनारी ,अर्जुन दमदमा, शिव सिंह बेवर आदि रहे। स्वागत सत्कार के बाद आर.डी गर्ल्स.कॉलेज के पीछे परिक्रमा मार्ग में पौधारोपण किया गया। शाम को श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को तुलसी वितरण किया गया। अतः इस प्रकार भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा का जन्मदिन सेवा समर्पण एवं सादगी के साथ मनाया गया।