पंचायत समिति भुसावर में AEN 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
14/09/20268:48 PMTotal Views: 31471
पंचायत समिति भुसावर में AEN 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने भरतपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंचायत समिति भुसावर में तैनात सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। कार्रवाई के बाद पंचायत समिति और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह के अनुसार, एसीबी चौकी भरतपुर में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि वह संवेदक है और उसके तथा सह-परिवादी के कार्यों से संबंधित माप पुस्तिका (MB) और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने की एवज में सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत के सत्यापन में तथ्य सामने आने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई की योजना तैयार की गई।
निर्धारित योजना के तहत सोमवार को एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को परिवादी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
कार्रवाई एसीबी महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में की गई। ट्रैप के बाद आरोपी सहायक अभियंता से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ACB के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसी रिश्वत की मांग और उससे जुड़े पूरे मामले की कड़ियां खंगालने में जुटी है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
पंचायत समिति भुसावर में AEN 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
पंचायत समिति भुसावर में AEN 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने भरतपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंचायत समिति भुसावर में तैनात सहायक
अभियंता गोविन्द प्रसाद को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। कार्रवाई के बाद पंचायत समिति और संबंधित विभाग में हड़कंप मच
गया।
ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह के अनुसार, एसीबी चौकी भरतपुर में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि वह संवेदक है और उसके तथा
सह-परिवादी के कार्यों से संबंधित माप पुस्तिका (MB) और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने की एवज में सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद
द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत के सत्यापन में तथ्य सामने आने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई की योजना
तैयार की गई।
निर्धारित योजना के तहत सोमवार को एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को परिवादी से 30 हजार रुपये की
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
कार्रवाई एसीबी महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में की गई। ट्रैप के बाद आरोपी सहायक अभियंता से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ACB के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसी रिश्वत की मांग और उससे
जुड़े पूरे मामले की कड़ियां खंगालने में जुटी है।