भरतपुर, 17 जुलाई। आगामी गुरु पूर्णिमा, विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को थाना मथुरा गेट में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की अध्यक्षता में कम्युनिटी लाइजन ग्रुप सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने कहा कि सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और जनसहभागिता के माध्यम से ही कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, जागरूकता तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने का संदेश देने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यक समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी समाजों के प्रतिनिधियों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मथुरा गेट पुलिस निरीक्षक हरलाल, प्रवीण मालोनी, किशोर सिंह, मुकेश मीना, पार्षद दीपक मुदगल, अशोक शर्मा, हरिराम, विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित*
*गुरु पूर्णिमा एवं अन्य आयोजनों के मद्देनज़र शांति, सौहार्द और सतर्कता बनाए रखने का आह्वान*
भरतपुर, 17 जुलाई। आगामी गुरु पूर्णिमा, विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते
हुए शुक्रवार को थाना मथुरा गेट में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की अध्यक्षता में कम्युनिटी लाइजन ग्रुप सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने कहा कि सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और जनसहभागिता के माध्यम से ही कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, जागरूकता तथा त्वरित सूचना तंत्र को
मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से
सतर्क रहने का संदेश देने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं
आवश्यक समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी समाजों के प्रतिनिधियों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक
संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मथुरा गेट पुलिस निरीक्षक हरलाल, प्रवीण मालोनी, किशोर सिंह, मुकेश मीना, पार्षद दीपक मुदगल, अशोक शर्मा, हरिराम, विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी
एवं कर्मचारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए
प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
---00---