भरतपुर, 30 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के पहल पर सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक समस्त राजकीय कार्यालयों में व्यापक स्तर पर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु सहायक कलक्टर को प्रभारी तथा विभिन्न अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्पेस मैनेजमेंट के तहत उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जाएगा। रिकॉर्ड प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए दस्तावेजों का वर्गीकरण, डिजिटलीकरण एवं अनावश्यक अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुपयोगी सामग्री जैसे ई-वेस्ट, स्क्रैप, पुराने वाहन, फर्नीचर आदि का पर्यावरणीय मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुसार निष्पादन किया जाएगा। लंबित प्रकरणों, जनसंपर्क मामलों एवं सेवा वितरण से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
*तीन चरणों में चलेगा अभियान-*
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में 1 से 10 अप्रैल तक अभियान को लेकर राजकीय विभाग तथा उसके अधीनस्थ कार्यालयों में कार्य योजना, डाटा संकलन तैयार करना और स्वच्छता हेतु स्थलों पहचान करना, ई-वेस्ट, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्क्रैप, अधिकारियों एवं कार्मिकों प्रशिक्षण प्रदान, वीडियोंग्राफी एवं फोटोग्राफी अपलोड करने की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि द्वितीय मुख्य क्रियान्वयन चरण में 11 से 30 अप्रैल तक राजकीय कार्यालयों में प्रभावी साफ-सफाई, कार्यालय परिसर एवं कक्षों का बेहतर उपयोंग और उत्कृष्ट स्थान प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन के साथ अनुपयोगी दस्तावेजों, कबाड फर्नीचर का नियमानुसार अभिलेखन या नष्टीकरण और न्यायालय, पीएम एवं सीएम कार्यालयों संदर्भित प्रकरणों, आमजन से सबंधित लम्बित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा एवं अन्तिम मूल्यांकन चरण 1 से 15 मई में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक विभाग द्वारा गतिविधियों का नियमित दस्तावेजीकरण एवं ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा दें।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा* *स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा*
*स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान*
भरतपुर, 30 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के पहल पर सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक समस्त राजकीय कार्यालयों में व्यापक
स्तर पर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं अनुपयोगी सामग्री के
निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु सहायक कलक्टर को प्रभारी तथा विभिन्न अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्पेस मैनेजमेंट के तहत उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जाएगा। रिकॉर्ड
प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए दस्तावेजों का वर्गीकरण, डिजिटलीकरण एवं अनावश्यक अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुपयोगी सामग्री जैसे ई-वेस्ट, स्क्रैप, पुराने वाहन, फर्नीचर आदि का पर्यावरणीय मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुसार
निष्पादन किया जाएगा। लंबित प्रकरणों, जनसंपर्क मामलों एवं सेवा वितरण से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
*तीन चरणों में चलेगा अभियान-*
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में 1 से 10 अप्रैल तक अभियान को लेकर राजकीय विभाग तथा उसके अधीनस्थ कार्यालयों में कार्य योजना, डाटा संकलन तैयार करना और
स्वच्छता हेतु स्थलों पहचान करना, ई-वेस्ट, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्क्रैप, अधिकारियों एवं कार्मिकों प्रशिक्षण प्रदान, वीडियोंग्राफी एवं फोटोग्राफी अपलोड
करने की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि द्वितीय मुख्य क्रियान्वयन चरण में 11 से 30 अप्रैल तक राजकीय कार्यालयों में प्रभावी साफ-सफाई, कार्यालय परिसर एवं कक्षों का बेहतर उपयोंग
और उत्कृष्ट स्थान प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन के साथ अनुपयोगी दस्तावेजों, कबाड फर्नीचर का नियमानुसार अभिलेखन या नष्टीकरण और न्यायालय, पीएम एवं सीएम
कार्यालयों संदर्भित प्रकरणों, आमजन से सबंधित लम्बित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा एवं अन्तिम मूल्यांकन चरण 1 से 15 मई में संचालित किया
जाएगा। प्रत्येक विभाग द्वारा गतिविधियों का नियमित दस्तावेजीकरण एवं ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को
निर्देशित किया है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा
दें।
---00---