रुदावल में सिलिकोसिस का कहर, कांग्रेस नेता रवि मलिक ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से उठाया मुद्दा भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सिलिकोसिस बीमारी के मामलों और हो रही मौतों को लेकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रवि मलिक ने नेता प्रतिपक्ष

Featured Image

टीकाराम जूली से मुलाकात कर गंभीर चिंता जताई। मुलाकात के दौरान रवि मलिक ने क्षेत्र में सिलिकोसिस से प्रभावित परिवारों की स्थिति, बढ़ती मौतों और पीड़ितों को समय पर उपचार एवं सरकारी सहायता नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रवि मलिक ने मांग की कि सिलिकोसिस प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराया जाए, दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के लिए समिति गठित कराने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में सिलिकोसिस के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है तो यह बेहद चिंताजनक विषय है और सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस मुलाकात के बाद रुदावल क्षेत्र में सिलिकोसिस पीड़ितों को न्याय और राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अब सभी की नजर सरकार और संबंधित विभागों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।