आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, डीग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
19/07/20264:24 PMTotal Views: 23983
आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, डीग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भरतपुर। भरतपुर के आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार हुए दोनों आरोपियों को डीग पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने “भरतपुर अभी-अभी” से बातचीत में की है।
जानकारी के अनुसार, गत दिनों डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र के बरौली धाऊ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और फायरिंग हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में लिया था। घायल होने के कारण आरोपी वीरेंद्र और दिलीप को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरारी की सूचना मिलते ही डीग पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब दोनों आरोपियों से फरारी में किसी की मदद मिली या नहीं, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस कस्टडी से फरार होने की घटना में लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस घटनाक्रम पर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, डीग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, डीग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भरतपुर। भरतपुर के आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार हुए दोनों आरोपियों को डीग पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि डीग जिला
पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने "भरतपुर अभी-अभी" से बातचीत में की है।
जानकारी के अनुसार, गत दिनों डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र के बरौली धाऊ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और फायरिंग हुई थी। इस घटना
में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में लिया था। घायल होने के कारण आरोपी वीरेंद्र और
दिलीप को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरारी की सूचना मिलते ही डीग पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर
संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब दोनों आरोपियों से
फरारी में किसी की मदद मिली या नहीं, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस कस्टडी से फरार होने की घटना में लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही
है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस घटनाक्रम पर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी
की नजर बनी हुई है।